जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 18 पैसे टूटकर 86.88 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 18 पैसे टूटकर 86.88 प्रति डॉलर पर आ गया।
मुंबई, 29 जुलाई रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 18 पैसे टूटकर 86.88 प्रति डॉलर पर आ गया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि आयातकों की ओर से डॉलर की मांग जारी रहने से रुपये के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा में अच्छी बढ़त बनी रही, जिससे घरेलू मुद्रा में नकारात्मक रुख रहा।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा घरेलू शेयर बाजारों में सुस्त रुख और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी ने निवेशकों की धारणा को और कमजोर किया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.76 पर खुला और फिर 86.88 प्रति डॉलर के निचले स्तर को छू गया जो पिछले बंद भाव से 18 पैसे की गिरावट दर्शाता है।
रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले 86.70 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.64 पर आ गया।
घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 51.09 अंक की बढ़त के साथ 80,942.11 अंक पर जबकि निफ्टी 18.30 अंक चढ़कर 24,699.20 अंक पर पहुंच गया।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 70.07 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 6,082.47 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2025 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

