जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे टूटकर 85.97 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी डॉलर में मजबूती और विदेशी पूंजी की निकासी के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 17 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.97 पर आ गया।
मुंबई, 14 जुलाई अमेरिकी डॉलर में मजबूती और विदेशी पूंजी की निकासी के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 17 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.97 पर आ गया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिकी व्यापार शुल्कों को लेकर अनिश्चितताओं ने रुपये पर और दबाव डाला।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.96 पर खुला। फिर 85.97 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से 17 पैसे की गिरावट दर्शाता है।
रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.80 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 97.93 पर आ गया।
घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 295.37 अंक की गिरावट के साथ 82,205.10 अंक पर जबकि निफ्टी 71.4 अंक फिसलकर 25,078.45 अंक पर पर आ गया ।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 70.02 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 5,104.22 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2025 09:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

