जरुरी जानकारी | रुपया 15 पैसे टूटकर 86.07 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी डॉलर में मजबूती, विदेशी पूंजी की निकासी और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच रुपया बृहस्पतिवार को 15 पैसे टूटूकर 86.07 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 17 जुलाई अमेरिकी डॉलर में मजबूती, विदेशी पूंजी की निकासी और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच रुपया बृहस्पतिवार को 15 पैसे टूटूकर 86.07 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों में बिकवाली के रुख तथा भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता के नतीजों को लेकर अनिश्चितताओं से रुपये पर दबाव बढ़ा है।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.93 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 85.80 से 86.09 प्रति डॉलर के दायरे में रहा। अंत में यह 86.07 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से 15 पैसे की गिरावट है।
रुपया 85.92 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार भंसाली ने कहा, ‘‘ मजबूत डॉलर ने रुपये को कमजोर रखा। एशियाई मुद्राओं में गिरावट से भी मदद नहीं मिली और रुपया 86 के स्तर की ओर गिरता रहा...’’
उन्होंने कहा, ‘‘ शुकवार को रुपये के 85.75 से 86.25 स्तर के बीच कारोबार करने का अनुमान है।’’
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.63 पर पहुंच गया।
घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स 375.24 अंक की गिरावट के साथ 82,259.24 अंक पर जबकि निफ्टी 100.60 अंक फिसलकर 25,111.45 अंक पर बंद हुआ।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68.48 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,858.15 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2025 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

