जरुरी जानकारी | रुपया 14 पैसे टूटकर 86.30 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया सोमवार को 14 पैसे टूटकर 86.30 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। तेल आयातकों की ओर से डॉलर की लगातार बढ़ती मांग का दबाव घरेलू मुद्रा पर पड़ा।
मुंबई, 21 जुलाई अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया सोमवार को 14 पैसे टूटकर 86.30 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। तेल आयातकों की ओर से डॉलर की लगातार बढ़ती मांग का दबाव घरेलू मुद्रा पर पड़ा।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपये के 86 के स्तर तक कमजोर होने के बाद आज के सत्र में भी इसमें गिरावट जारी रही। रुपया नकारात्मक रुख के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.27 पर खुला। इसने दिन में 86.19 से 86.36 प्रति डॉलर के बीच कारोबार किया। अंत में यह 86.30 प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से 14 पैसे की गिरावट है।
रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.16 पर बंद हुआ था।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘ हाल के दिनों में भारतीय रुपये में काफी कमजोरी देखी गई है और यह एशियाई मुद्राओं में सबसे कमजोर बना हुआ है। आयातकों की ओर से डॉलर की लगातार मांग और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी गिरावट की मुख्य वजह रही...’’
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.26 पर आ गया।
घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स 442.61 अंक की बढ़त के साथ 82,200.34 अंक पर जबकि निफ्टी 122.30 अंक चढ़कर 25,090.70 अंक पर बंद हुआ।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68.95 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को लिवाल रहे और उन्होंने शुद्ध रूप से 374.74 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2025 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

