जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 10 पैसे टूटकर 85.49 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा में मामूली सुधार, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी की निकासी के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 10 पैसे टूटकर 85.49 प्रति डॉलर पर आ गया।
मुंबई, तीन जून प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा में मामूली सुधार, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी की निकासी के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 10 पैसे टूटकर 85.49 प्रति डॉलर पर आ गया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति की घोषणाओं से पहले अस्थिर घरेलू शेयर बाजारों ने भी घरेलू मुद्रा पर दबाव डाला।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में घरेलू मुद्रा कमजोर रुख के साथ खुली और सीमित दायरे में रही। रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 85.49 पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से 10 पैसे की गिरावट दर्शाता है।
रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.39 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.86 पर रहा।
घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 36.42 अंक की गिरावट के साथ 81,337.33 अंक पर जबकि निफ्टी 43.25 अंक फिसलकर 24,673.35 अंक पर आ गया।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64.96 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,589.47 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) अपनी अगली द्विमासिक नीति पर विचार-विमर्श चार जून को शुरू करेगी और इसके परिणाम छह जून को घोषित किए जाएंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2025 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

