जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 81 पैसे टूटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रूस-यूक्रेन संघर्ष के कारण भू-राजनीतिक जोखिम बढ़ने के बीच निवेशकों द्वारा डॉलर के रूप में सुरक्षित ठिकाना खोजने से रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 81 पैसे की जोरदार गिरावट के साथ 76.98 पर आ गया।
मुंबई, सात मार्च रूस-यूक्रेन संघर्ष के कारण भू-राजनीतिक जोखिम बढ़ने के बीच निवेशकों द्वारा डॉलर के रूप में सुरक्षित ठिकाना खोजने से रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 81 पैसे की जोरदार गिरावट के साथ 76.98 पर आ गया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव ने कच्चे तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की है, जिससे घरेलू मुद्रास्फीति और व्यापार घाटे को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।
इसके अलावा विदेशी कोषों के लगातार बाहर जाने और घरेलू शेयर बाजार में गिरावट से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 76.85 पर खुला, और पिछले बंद भाव के मुकाबले 81 पैसे की गिरावट दर्ज करते हुए 76.98 पर आ गया।
रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 23 पैसे टूटकर 76.17 पर बंद हुआ था।
इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.29 प्रतिशत बढ़कर 98.93 के स्तर पर आ गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 9.38 प्रतिशत उछलकर 129.19 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2022 10:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

