एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 38 पैसे टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी कोषों की बिकवाली जारी रहने और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के चलते रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 38 पैसे की गिरावट के साथ 76.73 पर आ गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 38 पैसे टूटा

मुंबई, छह मई विदेशी कोषों की बिकवाली जारी रहने और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के चलते रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 38 पैसे की गिरावट के साथ 76.73 पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 76.61 पर खुला, और फिर गिरावट दर्ज करते हुए 76.73 पर आ गया।

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 76.35 पर बंद हुआ था।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों की बिकवाली लगातार जारी रहने के कारण और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों की वजह से रुपया पर असर पड़ा।

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.61 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.61 प्रतिशत बढ़कर 111.58 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 2,074.74 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2022 10:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).