एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 25 पैसे टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डॉलर सूचकांक में तेजी और आयातकों द्वारा हेजिंग के बीच भारतीय रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 25 पैसे टूटकर 73.85 पर आ गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 25 पैसे टूटा

मुंबई, नौ सितंबर डॉलर सूचकांक में तेजी और आयातकों द्वारा हेजिंग के बीच भारतीय रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 25 पैसे टूटकर 73.85 पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में नरमी के रुख से भी स्थानीय इकाई में गिरावट आई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 73.77 पर खुला और फिर पिछले के बंद भाव के मुकाबले 25 पैसे की गिरावट दर्ज करते हुए 73.85 पर आ गया।

रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.60 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत बढ़कर 92.72 पर आ गया।

रिलायंस सिक्योरिटीज ने एक शोध नोट में कहा, ‘‘डॉलर की हेजिंग करने वाले आयातकों की तरफ से मुद्रा पर दबाव बना रहेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2021 10:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).