एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 27 पैसे उछलकर 83.03 प्रति डॉलर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 27 पैसे के उछाल के साथ 83.03 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। घरेलू शेयरों में रिकॉर्ड तेजी आने और विदेशी संस्थागत निवेशकों के लगातार निवेश बढ़ने के बीच रुपये में तेजी आई।

जरुरी जानकारी | रुपया 27 पैसे उछलकर 83.03 प्रति डॉलर पर बंद

मुंबई, 15 दिसंबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 27 पैसे के उछाल के साथ 83.03 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। घरेलू शेयरों में रिकॉर्ड तेजी आने और विदेशी संस्थागत निवेशकों के लगातार निवेश बढ़ने के बीच रुपये में तेजी आई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी का दौर जारी रहा। बीएसई सेंसेक्स पहली बार 71,000 अंक पार गया है। विदेशी संस्थागत निवेशकों की भारी लिवाली से भी रुपये की धारणा मजबूत हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.30 प्रति डॉलर अपरिवर्तित रुख लिए खुला। शुरूआती कारोबार में 83.32 प्रति डॉलर के निम्न स्तर को छूने के बाद 82.94 प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर जा पहुंचा।

रुपया अंत में पिछले बंद भाव के मुकाबले 27 पैसे की तेजी के साथ 83.03 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। साप्ताहिक आधार पर रुपये में 37 पैसे की तेजी देखी गई।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 101.01 पर अपरिवर्तित रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.44 प्रतिशत बढ़कर 76.94 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

अनुकूल घरेलू वृहद आर्थिक आंकड़ों और अगले साल ब्याज दर में कटौती की उम्मीद के कारण निवेशकों की तेजी की धारणा के बीच घरेलू शेयर बाजार नए शिखर पर पहुंच गए।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 969.55 अंक की तेजी के साथ 71,483.75 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को 3,570.07 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2023 05:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).