एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में रुपया 23 पैसा उछला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रेपो दर को यथावत रखने के रिजर्व बैंक के फैसले से मिले समर्थन से रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 23 पैसे की मजबूती के साथ 75.80 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में रुपया 23 पैसा उछला

मुंबई, आठ अप्रैल रेपो दर को यथावत रखने के रिजर्व बैंक के फैसले से मिले समर्थन से रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 23 पैसे की मजबूती के साथ 75.80 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद रेपो दर को चार प्रतिशत पर कायम रखने की घोषणा करते हुए कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था के पास विशाल विदेशी मुद्रा भंडार है और रिजर्व बैंक इसे सभी चुनौतियों से बचाकर रखने के लिए तैयार है।

अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 75.99 के भाव पर खुला और जल्द ही तेजी पकड़ते हुए 75.80 के स्तर पर पहुंच गया। इस तरह शुरुआती कारोबार में रुपये ने 23 पैसे की मजबूती हासिल की।

पिछले कारोबारी दिवस पर रुपया 19 पैसे की गिरावट के साथ 76.03 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत बढ़कर 99.87 पर आ गया।

वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.61 प्रतिशत के नुकसान से 99.97 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2022 11:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).