एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 58 पैसे उछलकर 86.10 प्रति डॉलर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 58 पैसे के उछाल के साथ 86.10 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अमेरिकी डॉलर में तेज गिरावट और घरेलू शेयर बाजारों में उछाल के कारण रुपये में मजबूती आई।

जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 58 पैसे उछलकर 86.10 प्रति डॉलर पर बंद

मुंबई, 11 अप्रैल विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 58 पैसे के उछाल के साथ 86.10 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अमेरिकी डॉलर में तेज गिरावट और घरेलू शेयर बाजारों में उछाल के कारण रुपये में मजबूती आई।

रुपये में तेजी का कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नौ जुलाई तक भारत पर 26 प्रतिशत जवाबी शुल्क को निलंबित रखना है जिसके अगले दिन रुपये में यह तेजी आई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 46 पैसे उछलकर 86.22 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह डॉलर के मुकाबले 85.95 के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद अंत में 86.10 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 58 पैसे का उछाल दर्शाता है।

रुपया बुधवार को 42 पैसे टूटकर 86.68 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

महावीर जयंती के कारण बृहस्पतिवार को शेयर बाजार, विदेशी मुद्रा और जिंस बाजार बंद रहे।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 1.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.33 पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63.38 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार में, बीएसई का 30-शेयरों वाला सेंसक्स 1,310.11 अंक की मजबूती के साथ 75,157.26 पर जबकि एनएसई निफ्टी 429.40 अंक चढ़कर 22,828.55 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 2,519.03 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2025 09:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).