एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है रुपया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये ने मंगलवार को एक पैसे की बढ़त दर्ज की।

जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है रुपया

मुंबई, 31 अक्टूबर शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये ने मंगलवार को एक पैसे की बढ़त दर्ज की।

कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और वैश्विक स्तर पर अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने के कारण घरेलू बाजार के सकारात्मक रुख का भारतीय मुद्रा पर असर सीमित रहा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। रुपया 83.26 प्रति डॉलर पर खुला और बाद में एक पैसे की बढ़त के साथ 83.25 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

सोमवार को रुपया 83.26 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 106.39 पर था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 87.81 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,761.86 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2023 10:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).