एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी कोषों की आवक जारी रहने और अमेरिकी डॉलर के रुख में कमजोरी के चलते रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे मजबूत होकर 73.33 के स्तर पर आ गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे मजबूत

मुंबई, 30 दिसंबर विदेशी कोषों की आवक जारी रहने और अमेरिकी डॉलर के रुख में कमजोरी के चलते रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे मजबूत होकर 73.33 के स्तर पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.35 पर खुला, और आगे बढ़त दर्ज करते हुए 73.33 के स्तर पर आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले नौ पैसे की तेजी को दर्शाता है।

रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.42 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.28 प्रतिशत गिरकर 89.74 पर आ गया।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को सकल आधार पर 2,349.53 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.43 प्रतिशत बढ़कर 51.31 डॉलर प्रति बैरल पर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2020 11:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).