एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया एक पैसे सुधरकर 83.49 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया एक पैसे की तेजी के साथ 83.49 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। मजबूत घरेलू शेयर बाजार और कच्चे तेल में गिरावट से होने वाले लाभ को विदेशों में डॉलर में आई मजबूती ने बेअसर कर दिया।

जरुरी जानकारी | रुपया एक पैसे सुधरकर 83.49 प्रति डॉलर पर

मुंबई, नौ जुलाई अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया एक पैसे की तेजी के साथ 83.49 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। मजबूत घरेलू शेयर बाजार और कच्चे तेल में गिरावट से होने वाले लाभ को विदेशों में डॉलर में आई मजबूती ने बेअसर कर दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.49 पर थोड़ा मजबूत खुला और कारोबार के दौरान 83.47 के ऊपरी स्तर तक गया और 83.51 के निचले स्तर पर आया। अंत में यह पिछले बंद भाव के मुकाबले एक पैसे की तेजी के साथ 83.49 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.50 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘आज निफ्टी के नए सर्वकालिक उच्चस्तर को छूने और एफआईआई के नए निवेश के कारण भारतीय रुपये में तेजी आई। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने भी रुपये को समर्थन दिया। हालांकि, अमेरिकी डॉलर में आई मजबूती ने तेज बढ़त पर ब्रेक लगा दी। फ्रांस में राजनीतिक अनिश्चितता के बीच कमजोर यूरो के कारण अमेरिकी डॉलर में तेजी आई।’’

इस बीच, छह मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत बढ़कर 104.72 पर था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.66 प्रतिशत गिरकर 85.18 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव रह गया।

घरेलू शेयर बाजार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 391.26 अंक की तेजी के साथ 80,351.64 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 112.65 अंक की तेजी के साथ 24,433.20 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 60.98 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2024 07:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).