जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे सुधरकर 73.31 रुपये प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी संस्थागत निवेशकों के सतत निवेश और घरेलू शेयर बाजार में तेजी के समर्थन से विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डालर के मुकाबले रुपया 11 पैसे बढ़कर 73.31 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।
मुंबई, 30 दिसंबर विदेशी संस्थागत निवेशकों के सतत निवेश और घरेलू शेयर बाजार में तेजी के समर्थन से विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डालर के मुकाबले रुपया 11 पैसे बढ़कर 73.31 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।
बाजार सूत्रों के अनुसार विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने के कारण भी रुपये को समर्थन मिला।
अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में घरेलू मुद्रा की शुरुआत डालर के मुकाबले 73.35 रुपये प्रति डालर पर हुई। कारोबार आगे बढ़ने के साथ ही यह और चढ़कर 73.26 रुपये की ऊंचाई तक गया। वहीं कारोबार के दौरान उसने 73.36 रुपये प्रति डालर के निचले स्तर को भी छुआ। अंत में रुपया 73.31 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ। यह दर पिछले बंद भाव के मुकाबले 11 पैसे ऊंची रही।
मंगलवार को डालर के मुकाबले रुपया 73.42 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था।
पिछले पांच कारोबारी सत्र में रुपये में 53 पैसे की तेजी आई है।
इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की स्थिति को दर्शाने वाला डालर सूचकांक 0.21 प्रतिशत गिरकर 89.80 पर आ गया।
वहीं, वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा भाव 0.80 प्रतिशत बढ़कर 51.50 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2020 06:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

