एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में अपने सर्वकालिक निम्न स्तर 83.72 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और विदेशी पूंजी की भारी निकासी के बीच रुपया बृहस्पतिवार को कमजोर रुख के साथ खुला और 83.72 प्रति डॉलर के अपने सर्वकालिक निम्न स्तर पर आ गया।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में अपने सर्वकालिक निम्न स्तर 83.72 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 25 जुलाई विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और विदेशी पूंजी की भारी निकासी के बीच रुपया बृहस्पतिवार को कमजोर रुख के साथ खुला और 83.72 प्रति डॉलर के अपने सर्वकालिक निम्न स्तर पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू मुद्रा में गिरावट भारतीय शेयर बाजारों में भारी गिरावट के बाद आई है। सरकार के पूंजीगत लाभ पर कर की दर बढ़ाने के फैसले के बाद से घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट जारी है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। वह एक पैसे की गिरावट के साथ अपने सर्वकालिक निचले स्तर 83.72 प्रति डॉलर पर खुला था।

रुपया बुधवार को अपने सर्वकालिक निचले स्तर 83.71 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.21 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.10 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

घरेलू शेयर बाजार में 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 425.14 अंक यानी 0.53 प्रतिशत गिरकर 79,723.74 अंक और एनएसई निफ्टी 120.65 अंक यानी 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,292.85 अंक पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बुधवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 5,130.90 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2024 10:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).