एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सर्वकालिक निचले स्तर 81.52 पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 43 पैसे टूटकर 81.52 के सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सर्वकालिक निचले स्तर 81.52 पर पहुंचा

मुंबई, 26 सितंबर अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 43 पैसे टूटकर 81.52 के सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया।

इस दौरान निवेशकों के बीच जोखिम से बचने की भावना से भी रुपये पर दबाव बना।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि यूक्रेन संघर्ष के कारण भू-राजनीतिक जोखिम बढ़ने, घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट और विदेशी कोषों की निकासी के चलते भी निवेशकों के रुख में नरमी आई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 81.47 पर खुला, फिर गिरकर 81.52 पर आ गया। इस तरह रुपया पिछले बंद भाव के मुकाबले 43 पैसे टूटा।

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 30 पैसे टूटकर 81.09 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.67 प्रतिशत बढ़कर 113.94 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.58 प्रतिशत गिरकर 85.65 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 2,899.68 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2022 10:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).