जरुरी जानकारी | डालर के मुकाबले रुपया 13 पैसे मजबूत हो 73.29 पर बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले डालर की नरमी के बीच रुपये की विनिमय दर शुक्रवार को प्रति डालर 13 पैसे मजबूत होकर 73.29 (अनंतिम) पर बंद हुई।
मुंबई, 14 मई वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले डालर की नरमी के बीच रुपये की विनिमय दर शुक्रवार को प्रति डालर 13 पैसे मजबूत होकर 73.29 (अनंतिम) पर बंद हुई।
अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में डालर सुबह 73.41 पर खुला और दिन के कारोबार के दौरान 73.22 से 73.41 रुपये प्रति डालर के बीच रहा।
अंत में रुपये की विनिमय दर पिछले बंद के मुकाबले 13 पैसे मजबूत हो 73.29 प्रति डालर पर बंद हुई। बुधवार को डालर का बंद भाव 73.42 था।
बृहस्पतिवार को बाजार ईद के अवसर पर बंद था।
इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की तुलनात्मक स्थिति दर्शाने वाला डालल सूचकांक 0.23 प्रतिशत गिरकर 90.54 पर था।
वैश्विक कच्चा तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव एक प्रतिशत चढ़कर 67.72 डालर प्रति बैरल पर चल रहा था।
घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 41.75 अंक यानी 0.86 प्रतिशत सुधर कर 48,732.55 पर और एनएसई निफ्टी 18.70 अंक या 0.13 प्रतिशत गिरकर 14,677.80 अंक पर बंद हुआ।
विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजार में बिकवाल बने हुए है। उन्होंने बुधवार को बाजार में 1,260.59 करोड़ रुपये की शुद्ध बकवाली की थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2021 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

