एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया दो पैसे की बढ़त के साथ 82.59 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजारों के स्थिर रुख के बीच अमेरिका मुद्रा के मुकाबले रुपया सोमवार को सीमित दायरे में कारोबार करने के बाद दो पैसे की बढ़त के साथ 82.59 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया दो पैसे की बढ़त के साथ 82.59 प्रति डॉलर पर

नयी दिल्ली, 10 जुलाई स्थानीय शेयर बाजारों के स्थिर रुख के बीच अमेरिका मुद्रा के मुकाबले रुपया सोमवार को सीमित दायरे में कारोबार करने के बाद दो पैसे की बढ़त के साथ 82.59 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी मुद्रा में नरमी और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के सतत प्रवाह के बीच रुपया सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है।

अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.65 प्रति डॉलर पर खुलने के बाद 82.59 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह पिछले कारोबारी दिवस यानी शुक्रवार के बंद स्तर की तुलना में दो पैसे की बढ़त है।

दिन में कारोबार के दौरान रुपया 82.55 प्रति डॉलर के उच्चस्तर तक गया और 82.65 प्रति डॉलर के निचले स्तर तक आया। शुक्रवार को रुपया 82.61 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।

छह अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 102.18 पर था।

ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78.65 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयरखान बाय बीएनपी परिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘हमारा अनुमान है कि वैश्विक बाजारों में जोखिम से बचने के रुख और बॉन्ड पर प्रतिफल बढ़ने से रुपया नकारात्मक दायरे में कारोबार करेगा। हालांकि, डॉलर में कुछ नरमी और विदेशी कोषों के सतत प्रवाह से रुपये को निचले स्तर पर थोड़ा समर्थन मिल सकता है।’’

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 63.72 अंक यानी 0.10 प्रतिशत चढ़कर 65,344.17 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 24.10 अंक यानी 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,355.90 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक सोमवार को पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने 588.48 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2023 09:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).