जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे की बढ़त के साथ 83.25 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में नकारात्मक रुख के बीच बृहस्पतिवार को रुपये ने सीमित दायरे में कारोबार किया और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले शुरुआती कारोबार में तीन पैसे की बढ़त के साथ 83.25 पर रहा।
मुंबई, 19 अक्टूबर घरेलू शेयर बाजार में नकारात्मक रुख के बीच बृहस्पतिवार को रुपये ने सीमित दायरे में कारोबार किया और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले शुरुआती कारोबार में तीन पैसे की बढ़त के साथ 83.25 पर रहा।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी कोष की निरंतर निकासी और विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती ने निवेशकों की भावनाओं को प्रभावित किया है। इसलिए रुपया सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.26 प्रति डॉलर के भाव पर खुला और फिर 83.25 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद स्तर से तीन पैसे की बढ़त है। बुधवार को रुपया 83.28 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 106.60 पर रहा।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 91 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 1,831.84 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2023 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

