जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया एक पैसे बढ़कर 82.16 पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी डॉलर की कमजोरी और घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले एक पैसा बढ़कर 82.16 पर पहुंच गया।
मुंबई, 21 अप्रैल अमेरिकी डॉलर की कमजोरी और घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले एक पैसा बढ़कर 82.16 पर पहुंच गया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने भी स्थानीय मुद्रा को समर्थन दिया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.11 पर खुला और बाद के कारोबार में 82.16 के स्तर पर पहुंच गया। इस तरह रुपया पिछले बंद भाव के मुकाबले एक पैसे की बढ़त पर था।
रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.17 पर बंद हुआ था।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व और अन्य केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दर बढ़ाने के अनुमान के चलते भी प्रतिभागी सतर्क थे।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 फीसदी गिरकर 108.80 पर आ गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.09 फीसदी गिरकर 81.03 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2023 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

