जरुरी जानकारी | रुपया नौ पैसे की बढ़त के साथ 81.92 प्रति डॉलर पर बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया बृहस्पतिवार को नौ पैसे की बढ़त के साथ 81.92 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में उम्मीद के अनुकूल वृद्धि किए जाने के बाद विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा में कमजोर रुख के बीच रुपये में मजबूती आई।
मुंबई, 27 जुलाई अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया बृहस्पतिवार को नौ पैसे की बढ़त के साथ 81.92 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में उम्मीद के अनुकूल वृद्धि किए जाने के बाद विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा में कमजोर रुख के बीच रुपये में मजबूती आई।
हालांकि घरेलू शेयर बाजारों में कमजोर रुख तथा कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से रुपये का लाभ सीमित रहा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 81.92 पर खुला। दिन में कारोबार के दौरान रुपया 81.91 के उच्चस्तर तथा 82.03 के निचले स्तर पर आया। अंत में यह अपने पिछले बंद भाव से नौ पैसे बढ़कर 81.92 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
रुपये का पिछला बंद भाव 82.01 प्रति डॉलर था।
बीएनपी पारिबा बाय शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि चीन में प्रोत्साहन को लेकर के बीच कमजोर अमेरिकी डॉलर और सकारात्मक एशियाई तथा यूरोपीय बाजारों के कारण रुपये में तेजी आई।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत घटकर 100.69 पर आ गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83.76 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 440.38 अंक यानी 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66,266.82 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने बुधवार को शुद्ध रूप से 922.84 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2023 10:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

