एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरआती कारोबार में सात पैसे की बढ़त के साथ 82.73 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच बुधवार को रुपया शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुला।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरआती कारोबार में सात पैसे की बढ़त के साथ 82.73 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 30 अगस्त शेयर बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच बुधवार को रुपया शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुला।

फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और डॉलर की मजबूती से रुपये का लाभ सीमित रहा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.67 पर खुलने के बाद 82.74 के निचले स्तर पर आ गया। बाद में रुपया 82.73 प्रति डॉलर के भाव पर कारोबार कर रहा था। यह पिछले बंद स्तर की तुलना में सात पैसे की बढ़त है।

मंगलवार को रुपया 82.80 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत बढ़कर 103.61 पर था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85.77 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 61.51 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2023 11:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).