एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया सात पैसे की बढ़त के साथ 81.94 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में उम्मीद के अनुकूल वृद्धि किए जाने के बाद विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी के रुख के बीच बृहस्पतिवार को रुपया सात पैसे की बढ़त के साथ 81.94 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया सात पैसे की बढ़त के साथ 81.94 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 27 जुलाई अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में उम्मीद के अनुकूल वृद्धि किए जाने के बाद विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी के रुख के बीच बृहस्पतिवार को रुपया सात पैसे की बढ़त के साथ 81.94 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।

घरेलू शेयर बाजारों में कमजोरी के रुख तथा कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से रुपये का लाभ सीमित रहा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 81.92 पर खुला। दिन में कारोबार के दौरान रुपया 81.91 के उच्चस्तर तथा 82.03 के निचले स्तर पर रहा। अंत में यह अपने पिछले बंद भाव से सात पैसे बढ़कर 81.94 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।

रुपये का पिछला बंद भाव 82.01 प्रति डॉलर था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत घटकर 100.69 पर आ गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83.76 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 440.38 अंक यानी 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66,266.82 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने बुधवार को शुद्ध रूप से 922.84 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2023 07:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).