एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे की बढ़त के साथ 82.02 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी कोषों के सतत प्रवाह के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में रुपया छह पैसे की बढ़त के साथ 82.02 प्रति डॉलर पर मजबूत खुला।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे की बढ़त के साथ 82.02 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 20 जुलाई विदेशी कोषों के सतत प्रवाह के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में रुपया छह पैसे की बढ़त के साथ 82.02 प्रति डॉलर पर मजबूत खुला।

फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से स्थानीय मुद्रा का लाभ सीमित रहा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.05 पर खुला और उसके बाद 82.02 प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गया। यह पिछले बंद भाव के मुकाबले छह पैसे की बढ़त है।

रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.08 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.22 प्रतिशत टूटकर 100.06 पर आ गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.56 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2023 10:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).