रुपया 57 पैसे की बढ़त के साथ 75.09 प्रति डॉलर पर बंद
मुद्रा कारोबारियों के अनुसार घरेलू बाजारों की सकारात्मक शुरुआत से रुपये को बढ़त मिली। इसके अलावा चार मई के बाद देश के कई इलाकों में लॉकडाउन खत्म होने की उम्मीद को बाजार ने हाथोंहाथ लिया।
मुंबई, 30 अप्रैल प्रमुख वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर पड़ने से बृहस्पतिवार को रुपया शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से 57 पैसे चढ़कर बंद हुआ। यह डॉलर के मुकाबले 75.09 पर रहा।
मुद्रा कारोबारियों के अनुसार घरेलू बाजारों की सकारात्मक शुरुआत से रुपये को बढ़त मिली। इसके अलावा चार मई के बाद देश के कई इलाकों में लॉकडाउन खत्म होने की उम्मीद को बाजार ने हाथोंहाथ लिया।
बृहस्पतिवार को रुपया लगातार बढ़त के रुख के साथ बंद हुआ। चार दिन में इसमें 1.37 रूपये का सुधार देखा गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार पर रुपया 75.17 पर खुला। दिन में कारोबार के दौरान यह डॉलर के मुकाबले 75.20 के निचले और 74.94 के उच्च स्तर तक गया।
बाद में कारोबार की समाप्ति पर यह पिछले बंद के मुकाबले 57 पैसे चढ़कर 75.09 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
बुधवार को डॉलर के मुकाबले रूपया 75.66 पर बंद हुआ था।
एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेस में शोध (मुद्रा) प्रमुख राहुल गुप्ता ने कहा, ‘‘ दुनिया के कई देशों ने लॉकडाउन से राहत देना शुरू किया है। इसका मतलब है कि आर्थिक गतिविधियां फिर पटरी पर लौटेंगी। हालांकि कोरोना वायरस के दोबारा लौटने का जोखिम है। भारत के वृहद आर्थिक आंकड़े भी ज्यादा डॉलर निवेश के पक्ष में नहीं है। इसलिए रुपये के 75.50 से 76.00 के बीच कारोबार करने की संभावना है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2020 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

