जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे की बढ़त के साथ 81.87 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी कोषों के सतत प्रवाह तथा स्थानीय शेयर बाजारों में मजबूती के रुख से मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे चढ़कर 81.87 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
मुंबई, चार जुलाई विदेशी कोषों के सतत प्रवाह तथा स्थानीय शेयर बाजारों में मजबूती के रुख से मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे चढ़कर 81.87 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि डॉलर की मजबूती तथा कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से स्थानीय मुद्रा का लाभ सीमित रहा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले घरेलू रुपया 81.90 पर खुला और बाद में मजबूत होकर 81.87 प्रति डॉलर तक पहुंच गया। यह पिछले बंद भाव के मुकाबले चार पैसे की बढ़त है।
सोमवार को रुपया 81.91 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 103.01 पर था।
ब्रेंट कच्चा तेल 0.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75.12 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2023 10:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

