जरुरी जानकारी | रुपया 31 पैसे मजबूत होकर 81.94 प्रति डॉलर पर बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर सूचकांकों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 31 पैसे की मजबूती दर्शाते हुए 81.94 प्रति डॉलर के (अस्थायी) भाव पर बंद हुआ।
मुंबई, 16 जून घरेलू शेयर सूचकांकों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 31 पैसे की मजबूती दर्शाते हुए 81.94 प्रति डॉलर के (अस्थायी) भाव पर बंद हुआ।
बाजार विश्लेषकों के अनुसार, स्थानीय शेयर बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेश बढ़ने और डॉलर का भाव एक माह के निचले स्तर पर जाने से भी रुपये की धारणा मजबूत हुई।
अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.97 के भाव पर मजबूती से खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव से 31 पैसे बढ़कर 81.94 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ।
दिन के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 82.02 के ऊपरी और 81.86 के निचले स्तर पर भी पहुंचा।
बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 82.25 पर बंद हुआ था।
दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 102.20 पर पहुंच गया।
इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.58 प्रतिशत घटकर 75.23 डॉलर प्रति बैरल रह गया।
बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 466.95 अंक की तेजी के साथ 63,384.58 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ।
शेयर बाजार से मिले आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को 3,085.51 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2023 06:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

