एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे बढ़कर 81.50 पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 20 पैसे की तेजी के साथ 81.50 पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे बढ़कर 81.50 पर

मुंबई, 25 जनवरी वैश्विक बाजारों में अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 20 पैसे की तेजी के साथ 81.50 पर पहुंच गया।

हालांकि, घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती गिरावट और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने रुपये की बढ़त को सीमित किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.62 पर खुला और 81.49 के उच्च स्तर तक पहुंच गया।

खबर लिखे जाने तक अमेरिकी डॉलर के मुकाले रुपया 81.50 पर था। रुपया मंगलवार को 81.70 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत गिरकर 101.88 पर आ गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.43 फीसदी की गिरावट के साथ 86.48 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 760.51 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2023 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).