जरुरी जानकारी | रुपया 18 पैसे मजबूत होकर 74.70 रुपये प्रति डॉलर पर बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे की तेजी के साथ 74.70 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने से घरेलू बाजार में इसका असर पड़ा।
मुंबई, चार फरवरी अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे की तेजी के साथ 74.70 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने से घरेलू बाजार में इसका असर पड़ा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 74.71 के स्तर पर खुला और दिन में कारोबार के दौरान ऊंचे में 74.68 और नीचे में 74.77 तक गया।
कारोबार के अंत में रुपया, अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 18 पैसे की तेजी के साथ 74.70 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इसका पिछला बंद भाव 74.88 रुपये प्रति डॉलर था।
सप्ताह के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपये में 37 पैसे की तेजी आई है।
छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत घटकर 95.29 रह गया।
हालांकि, घरेलू शेयर बाजार की सुस्त चाल और कच्चे तेल में तेजी ने रुपये में मजबूती पर कुछ अंकुश लगा दिया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.44 प्रतिशत बढ़कर 92.42 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को कुल 1,597.54 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 143.20 अंक की गिरावट के साथ 58,644.82 अंक पर बंद हुआ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2022 05:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

