एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे की बढ़त के साथ 82.82 पर आया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने से रुपये को बल मिला और यह अपने अब तक के सबसे निचले स्तर से सुधार करते हुए बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 18 पैसे की बढ़त के साथ 82.82 पर आ गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे की बढ़त के साथ 82.82 पर आया

मुंबई, चार जनवरी कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने से रुपये को बल मिला और यह अपने अब तक के सबसे निचले स्तर से सुधार करते हुए बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 18 पैसे की बढ़त के साथ 82.82 पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी की वजह से रूपये की बढ़त सीमित रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.87 पर खुला, फिर और मजबूती के साथ 82.82 के स्तर पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 18 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया मंगलवार को 22 पैसे की गिरावट के साथ 83 प्रति डॉलर के अपने अबतक के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत गिरकर 104.46 पर आ गया।

वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.11 फीसदी गिरकर 82.01 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2023 10:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).