जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 18 पैसे मजबूत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल के दाम में नरमी आने से रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 18 पैसे मजबूत होकर 82.17 के भाव पर पहुंच गया।
मुंबई, 10 जनवरी कच्चे तेल के दाम में नरमी आने से रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 18 पैसे मजबूत होकर 82.17 के भाव पर पहुंच गया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी पूंजी की लगातार निकासी होने और घरेलू शेयर बाजारों में कमजोरी का रुख रहने से निवेशकों की धारणा प्रभावित हो रही है।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजारों में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.20 के भाव पर खुला और फिर यह 82.17 के स्तर पर भी पहुंच गया। इस तरह पिछले बंद भाव के मुकाबले रुपये में 18 पैसे की मजबूती दर्ज की गई।
सोमवार को रुपया 82.35 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।
इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.21 प्रतिशत बढ़कर 103.21 पर पहुंच गया।
अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79.26 प्रति बैरल पर पहुंच गया।
विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय बाजारों से निकासी का सिलसिला जारी रखा है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को विदेशी निवेशकों ने 203.13 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की।
प्रेम
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2023 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

