एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 16 पैसे की बढ़त के साथ 85.76 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजार में डॉलर के कमजोर रुख और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मंगलवार को 16 पैसे की बढ़त के साथ 85.76 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया 16 पैसे की बढ़त के साथ 85.76 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 15 जुलाई विदेशी बाजार में डॉलर के कमजोर रुख और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मंगलवार को 16 पैसे की बढ़त के साथ 85.76 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी पूंजी की निकासी तथा भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता के नतीजों पर अनिश्चितता से रुपये का लाभ सीमित रहा।

प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर एक और दौर की वार्ता के लिए भारतीय वाणिज्य मंत्रालय का एक दल वाशिंगटन में है। सोमवार को शुरू हुई यह चार दिवसीय वार्ता बृहस्पतिवार को समाप्त होगी।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.97 पर खुला। दिन में 85.75 से 85.97 प्रति डॉलर के दायरे में कारोबार करने के बाद यह 85.76 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 16 पैसे की बढ़त है।

रुपया सोमवार को 12 पैसे की गिरावट के साथ 85.92 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के कोष प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार भंसाली ने कहा, ‘‘ भारतीय रिजर्व बैंक, रुपये को 86.00 के स्तर पर बनाए रखने की कोशिश कर रहा है और मंगलवार को भी उसने यह सुनिश्चित किया कि रुपया 86 से थोड़ा ऊपर खुले। कल (बुधवार) के लिए हमारा अनुमान है कि रुपया 85.50-86.10 के दायरे में रहेगा और इसमें और अधिक पूंजी प्रवाह की उम्मीद है।’’

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 97.97 पर आ गया।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स 317.45 अंक चढ़कर 82,570.91 अंक पर जबकि निफ्टी 113.50 अंक की बढ़त के साथ 25,195.80 अंक पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68.91 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को शुद्ध रूप से 120.47 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2025 08:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).