जरुरी जानकारी | रुपया 14 पैसे की बढ़त के साथ 82.58 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और विदेशी कोषों के प्रवाह के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को 14 पैसे की बढ़त के साथ 82.58 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह लगातार तीसरा दिन है जबकि रुपया लाभ में रहा है।

मुंबई, 24 अगस्त कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और विदेशी कोषों के प्रवाह के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को 14 पैसे की बढ़त के साथ 82.58 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह लगातार तीसरा दिन है जबकि रुपया लाभ में रहा है।

पिछले तीन सत्रों में रुपया 55 पैसे मजबूत हुआ है। इससे यह सोमवार के अपने सर्वकालिक निचले स्तर 83.11 प्रति डॉलर से उबर पाया है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.55 पर खुला। दिन में कारोबार के दौरान यह 82.36 से 82.61 के दायरे में घूमने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव से 14 पैसे की बढ़त के साथ 82.58 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बुधवार को रुपये ने दो महीने से अधिक समय में एक दिन की सर्वाधिक बढ़त दर्ज की थी और डॉलर के मुकाबले 27 पैसे बढ़कर 82.72 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इससे पहले इस साल 16 जून को रुपये में 35 पैसे की बढ़त देखी गई थी।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 प्रतिशत बढ़कर 103.62 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.37 प्रतिशत घटकर 83.52 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 617 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\