एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे बढ़कर 82.20 पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी कोषों की आवक जारी रहने के चलते रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे बढ़कर 82.20 रुपये पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे बढ़कर 82.20 पर

मुंबई, 16 मई विदेशी कोषों की आवक जारी रहने के चलते रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे बढ़कर 82.20 रुपये पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी से रुपये की बढ़त सीमित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.22 पर खुला और फिर अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 11 पैसे की बढ़त दर्ज करते हुए 82.20 पर पहुंच गया।

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.31 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 फीसदी गिरकर 102.37 पर आ गया।

इसबीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.51 फीसदी गिरकर 75.61 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 1,685.29 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2023 10:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).