जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 61 पैसे की बढ़त के साथ 86.84 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 61 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.84 पर पहुंच गया।
मुंबई, 11 फरवरी रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 61 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.84 पर पहुंच गया।
व्यापार युद्ध की बढ़ती आशंकाओं के कारण व्यापक आर्थिक अनिश्चितता उत्पन्न हो गई है, जिससे वैश्विक मुद्रा बाजारों पर काफी प्रभाव पड़ा है। रुपया इस उठापटक के बीच सोमवार को 88 के स्तर के करीब पहुंच गया था।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 87.45 पर खुला और फिर सुबह के कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 86.84 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 61 पैसे की बढ़त दर्शाता है।
रुपया सोमवार को 87.45 पर बंद हुआ था।
इस बीच, अमेरिकी प्रशासन के एल्युमीनियम तथा इस्पात पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाए जाने के बाद बढ़ते व्यापार तनाव के बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 108.40 पर पहुंच गया।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.25 प्रतिशत चढ़कर 76.06 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,463.72 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2025 10:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

