जरुरी जानकारी | रुपया 58 पैसे की तेजी के साथ 74.35 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अन्तर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में, डॉलर के मुकाबले रुपया 74.76 पर खुला और कारोबार के दौरान रुपये ने 74.28 के दिन के उच्च स्तर और 74.76 के निम्न स्तर को छुआ। लेकिन अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 58 पैसे की मजबूती दर्शाता 74.35 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बृहस्पतिवार को यह 74.93 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
अन्तर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में, डॉलर के मुकाबले रुपया 74.76 पर खुला और कारोबार के दौरान रुपये ने 74.28 के दिन के उच्च स्तर और 74.76 के निम्न स्तर को छुआ। लेकिन अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 58 पैसे की मजबूती दर्शाता 74.35 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बृहस्पतिवार को यह 74.93 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, विश्व की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला, डॉलर सूचकांक, 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 91.59 रह गया।
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 28.35 अंक की तेजी के साथ 48,832.03 अंक पर बंद हुआ।
ब्रेंट क्रूड वायदा 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 67.21 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।
शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे जहां उन्होंने बृहस्पतिवार को 979.70 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2021 05:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

