जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 14 पैसे की बढ़त के साथ 86.50 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 14 पैसे मजबूत होकर 86.50 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
मुंबई, 21 फरवरी रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 14 पैसे मजबूत होकर 86.50 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू बाजारों में कमजोर रुख और विदेशी पूंजी की निकासी के कारण रुपये के थोड़े नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करने की आशंका है। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में समग्र कमजोरी तेज गिरावट को कम कर सकती है।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 86.50 पर खुला, जो पिछले बंद भाव से 14 पैसे की बढ़त दर्शाता है।
रुपया बृहस्पतिवार को 34 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.64 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 106.41 पर रहा।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.46 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,311.55 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2025 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

