जरुरी जानकारी | रुपया 13 पैसे की तेजी के साथ 73.78 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने तथा घरेलू शेयर बाजार में तेजी आने के समर्थन से विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपया 13 पैसे की तेजी के साथ 73.78 रुपये (अनंतिम) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, छह मई अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने तथा घरेलू शेयर बाजार में तेजी आने के समर्थन से विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपया 13 पैसे की तेजी के साथ 73.78 रुपये (अनंतिम) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले स्थानीय मुद्रा 73.87 पर खुली, तथा इसने दिन के कारोबार में 73.77 रुपये के उच्च स्तर और 74 रुपये के निम्न स्तर को छुआ। कारोबार की समाप्ति पर रुपया 13 पैसे की तेजी दर्शाता 73.78 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बुधवार को यह 73.91 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.30 प्रतिशत घटकर 91.03 रह गया।
बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में आई तेजी ने रुपये की गिरावट पर अंकुश लगा दिया।
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 272.21 अंक की तेजी के साथ 48,949.76 अंक पर बंद हुआ।
एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बुधवार को 1,110.50 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।
वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड वायदा 0.33 प्रतिशत घटकर 68.73 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2021 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

