जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले छह पैसे टूटकर 75.42 पर पहुंचा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के साथ मंगलवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले छह पैसे टूटकर और 75.42 पर पहुंच गया।
मुंबई, 12 अक्टूबर कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के साथ मंगलवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले छह पैसे टूटकर और 75.42 पर पहुंच गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोरी के साथ 75.41 पर खुला, फिर और गिरकर 75.42 पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले छह पैसे की गिरावट को दिखाता है।
शुरुआती सौदों में रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 75.32 की ऊंचाई पर भी पहुंच गया था।
सोमवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 37 पैसे टूटकर 75.36 पर बंद हुआ था जो पिछले 15 महीने में उसका सबसे निचला स्तर था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत चढ़कर 94.34 पर था।
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83.60 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
विदेशी संस्थागत निवेशक सोमवार को पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे और शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने 1,303.22 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 37.91 अंक या 0.06 प्रतिशत बढ़कर 60,173.69 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 12.80 अंक या 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,958.75 पर पहुंच गया था।
वहीं
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2021 12:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

