एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपये में लगातार चौथे दिन गिरावट, डॉलर के मुकाबले 73.07 रुपये पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही। कुछ सकारात्मक घटनाक्रम की वजह से रुपया बड़ी गिरावट से बच गया तथा शुक्रवार को विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपया एक पैसे की मामूली गिरावट दर्शाता 73.07 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपये में लगातार चौथे दिन गिरावट, डॉलर के मुकाबले 73.07 रुपये पर पहुंचा

मुंबई, 11 जून रुपये में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही। कुछ सकारात्मक घटनाक्रम की वजह से रुपया बड़ी गिरावट से बच गया तथा शुक्रवार को विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपया एक पैसे की मामूली गिरावट दर्शाता 73.07 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।

देश में कोरोना महामारी की स्थिति में सुधार तथा पूंजी बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों के सतत निवेश से निवेशकों की कारोबारी धारणा को मजबूती मिली।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 72.97 पर खुला जो पिछले दिन 73.06 पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान इसमें 72.91 और 73.09 के बीच घट बढ़ रही। अंत में यह एक पैसे की गिरावट के साथ 73.07 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

पिछले चार कारोबारी सत्रों के दौरान रुपये में 27 पैसे की गिरावट आ चुकी है।

साप्ताहिक आधार पर डॉलर के मुकाबले रुपये में आठ पैसे की गिरावट आई।

इस बीच छह प्रमुख विदेशी मुद्राओं की तुलना में डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.27 प्रतिशत बढ़कर 90.31 हो गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 174.29 अंक की तेजी के साथ 52,474.76 अंक के अब तक के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया।

वैश्विक मानक माने जाने वाला ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 72.61 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2021 09:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).