जरुरी जानकारी | रुपये में लगातार पांचवें दिन गिरावट, डॉलर के मुकाबले 24 पैसे और टूटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर सोमवार को 24 पैसे टूटकर नौ सप्ताह के निचले स्तर 75.60 पर बंद हुई। शेयर बाजार में गिरावट के बीच यूक्रेन को लेकर जारी तनाव के बीच निवेशक सुरक्षित समझी जाने वाली संपत्तियों में निवेश को तरजीह दे रहे हैं, जिसका असर रुपये पर पड़ा।
मुंबई, 14 फरवरी अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर सोमवार को 24 पैसे टूटकर नौ सप्ताह के निचले स्तर 75.60 पर बंद हुई। शेयर बाजार में गिरावट के बीच यूक्रेन को लेकर जारी तनाव के बीच निवेशक सुरक्षित समझी जाने वाली संपत्तियों में निवेश को तरजीह दे रहे हैं, जिसका असर रुपये पर पड़ा।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख और कच्चे तेल के दाम में तेजी का भी घरेलू मुद्रा पर प्रतिकूल असर पड़ा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 75.53 पर खुला और कारोबार के दौरान ऊंचे में 75.37 और नीचे में 75.64 तक गया।
अंत में यह पिछले सप्ताह शुक्रवार के बंद भाव के मुकाबले 24 पैसे टूटकर 75.60 पर बंद हुआ। 20 दिसंबर के बाद रुपये का यह निचला स्तर है।
यह लगातार पांचवां कारोबारी सत्र है, जब रुपया नीचे आया है। पांच कारोबारी सत्रों में रुपया 68 पैसे तक टूट चुका है। शुक्रवार को रुपया 21 पैसे टूटकर 75.36 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती को बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 96.21 पर पहुंच गया।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने का, ‘‘घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट और डॉलर सूचकांक में मजबूती के बीच रुपये में लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में गिरावट रही।’’
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,747.05 अंक यानी तीन प्रतिशत लुढ़ककर 56,405.84 अंक पर बंद हुआ।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा का भाव 0.35 प्रतिशत टूटकर 94.11 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2022 08:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

