जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे टूटकर 73.73 पर पहुंचा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बैंकों और आयातकों में अमेरिकी डॉलर की नयी मांग की वजह से सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान भारतीय रुपया उसके मुकाबले पांच पैसे की गिरावट के साथ 73.73 पर आ गया।
मुंबई, 27 सितंबर बैंकों और आयातकों में अमेरिकी डॉलर की नयी मांग की वजह से सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान भारतीय रुपया उसके मुकाबले पांच पैसे की गिरावट के साथ 73.73 पर आ गया।
हालांकि घरेलू शेयर बाजारों में निरंतर तेजी तथा अमेरिकी डॉलर के दूसरी वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले कमजोर होने से रुपये को कुछ मदद मिली एवं उसमें और गिरावट थम गयी।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर रुख के साथ 73.70 पर खुला, और शुरुआती कारोबार में 73.73 तक गिर गया, जो पिछले बंद भाव से पांच पैसे की गिरावट को दर्शाता है।
रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.68 पर बंद हुआ था।
इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत गिरकर 93.22 पर पहुंच गया।
घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, बीएसई सेंसेक्स 114.73 अंक या 0.19 प्रतिशत बढ़कर 60,163.20 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 23.25 अंक या 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,876.45 पर कारोबार कर रहा था।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.19 प्रतिशत बढ़कर 79 डॉलर प्रति बैरल पर था।
विदेशी संस्थागत निवेशक शुक्रवार को पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे और शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने 442.49 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2021 10:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

