एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया दो पैसे टूटकर 77.57 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में कमजोरी के रुख और विदेशी पूंजी की सतत धन निकासी के कारण मंगलवार को विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 77.57 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया दो पैसे टूटकर 77.57 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 24 मई घरेलू शेयर बाजारों में कमजोरी के रुख और विदेशी पूंजी की सतत धन निकासी के कारण मंगलवार को विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 77.57 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि विश्व की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर के महीने के निम्नतम स्तर तक गिरने तथा संभावित रूप से रिजर्व बैंक के बाजार में हस्तक्षेप के कारण रुपये की गिरावट पर कुछ अंकुश लग गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 77.56 पर कमजोर खुला और दिन के कारोबार में 77.67 के निचले स्तर से लेकर 77.51 रुपये के उच्चस्तर तक घूमने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले दो पैसे की गिरावट के साथ 77.57 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

सोमवार को रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर से उबरकर 15 पैसे की तेजी के साथ 77.55 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा, ‘‘जोखिम से बचने की भावना और विदेशी पूंजी की निकासी के कारण दो दिनों की तेजी के बाद रुपया कमजोर हो गया। कमजोर वृहद आर्थिक वातावरण और विदेशी पूंजी की निकासी के बीच एशियाई मुद्राओं की तुलना में रुपया कमजोर रहा है।’’

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.3 प्रतिशत घटकर 101.79 पर आ गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 236 अंक की गिरावट के साथ 54,052.61 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.37 प्रतिशत घटकर 113 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2022 09:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).