एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे टूटकर 74.17 पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के बीच दूसरी प्रमुख एशियाई मुद्राओं के कमजोर पड़ने के साथ रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे टूटकर 74.17 पर आ गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे टूटकर 74.17 पर पहुंचा

मुंबई, चार अक्टूबर विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के बीच दूसरी प्रमुख एशियाई मुद्राओं के कमजोर पड़ने के साथ रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे टूटकर 74.17 पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 74.16 पर खुला और फिर 74.17 तक गिर गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले पांच पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.12 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत बढ़कर 94.05 पर था।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, बीएसई सेंसेक्स 621.28 अंक या 1.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,386.86 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 185.80 अंक या 1.06 प्रतिशत बढ़कर 17,717.85 पर पहुंच गया।

इस बीच, विदेशी संस्थागत निवेशक शुक्रवार को पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे और शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने 131.39 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

वहीं वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.32 प्रतिशत गिरकर 79.03 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2021 11:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).