जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 52 पैसे गिरकर 74.87 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अन्तर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में, डॉलर के मुकाबले रुपया 74.80 पर खुला और कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 74.79 और नीचे में 75.05 के बीच घटता बढ़ता रहा। लेकिन अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 52 पैसे की गिरावट दर्शाता 74.87 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। शुक्रवार को यह 74.35 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
अन्तर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में, डॉलर के मुकाबले रुपया 74.80 पर खुला और कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 74.79 और नीचे में 75.05 के बीच घटता बढ़ता रहा। लेकिन अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 52 पैसे की गिरावट दर्शाता 74.87 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। शुक्रवार को यह 74.35 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, विश्व की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला, डॉलर सूचकांक, 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 91.11 रह गया।
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सोमवार को 882.61 अंक की गिरावट के साथ 47,949.42 अंक पर बंद हुआ।
ब्रेंट क्रूड वायदा 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66.55 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।
शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे जहां उन्होंने शुक्रवार को 437.51 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।
राजेश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2021 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

