एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 21 पैसे टूटकर 74.65 पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती से निवेशकों की भावना प्रभावित होने के साथ रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 21 पैसे टूटकर 74.65 पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 21 पैसे टूटकर 74.65 पर पहुंचा

मुंबई, छह अक्टूबर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती से निवेशकों की भावना प्रभावित होने के साथ रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 21 पैसे टूटकर 74.65 पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोरी के साथ 74.63 पर खुला, इसके बाद और नीचे गिरकर 74.65 पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 21 पैसे की गिरावट को दर्शाता है।

रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.44 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत बढ़कर 94.11 पर था।

विदेशी संस्थागत निवेशक मंगलवार को पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे और शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने 1,915.08 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 77.72 अंक या 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,667.16 पर कारोबार कर रहा था। व्यापक एनएसई निफ्टी 27.45 अंक या 0.15 प्रतिशत के नुकसान के साथ 17,794.85 पर कारोबार कर रहा था।

वहीं वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.08 प्रतिशत फिसलकर 82.49 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2021 11:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).