एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे टूटकर 75.22 के स्तर पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी और कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 17 पैसे टूटकर 75.22 पर आ गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे टूटकर 75.22 के स्तर पर पहुंचा

मुंबई, 15 अप्रैल घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी और कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 17 पैसे टूटकर 75.22 पर आ गया।

मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि इसके अलावा विदेशी कोषों के बाहर जाने से भी निवेशकों की धारणा कमजोर हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 75.19 पर खुला और आगे गिरावट दर्ज करते हुए 75.22 पर आ गया, जो पिछले बंद के मुकाबले 17 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 75.05 पर बंद हुआ था।

मुद्रा बाजार बुधवार को बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर जयंती और मंगलवार को गुड़ी पड़वा पर बंद था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत बढ़कर 91.69 पर था।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.01 प्रतिशत घटकर 66.57 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2021 10:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).