एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में रुपया 16 पैसे गिरकर 72.99 पर रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रुपया शुक्रवार को कारोबार के शुरुआती दौर में अमेरिकी डालर के मुकाबले 16 पैसे गिरकर 72.99 रुपये प्रति डालर पर रहा। अमेरिकी डालर में मजबूती और घरेलू शेयर बाजारों में नरमी के रुख को देखते हुये निवेशकों की धारणा प्रभावित रही।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में रुपया 16 पैसे गिरकर 72.99 पर रहा

मुंबई, पांच मार्च भारतीय रुपया शुक्रवार को कारोबार के शुरुआती दौर में अमेरिकी डालर के मुकाबले 16 पैसे गिरकर 72.99 रुपये प्रति डालर पर रहा। अमेरिकी डालर में मजबूती और घरेलू शेयर बाजारों में नरमी के रुख को देखते हुये निवेशकों की धारणा प्रभावित रही।

अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत में अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया 72.98 पर खुला और उसके कुछ देर बाद और गिरकर 72.99 पर पहुंच गया। यह विनिमय दर पिछले दिन के बंद भाव के मुकाबले 16 पैसे नीचे रही।

एक दिन पहले बृहस्पतिवार को डालर के मुकाबले रुपया 72.83 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था।

रिलायंस सिक्युरिटीज ने अपने शोध पत्र में कहा है, ‘‘अमेरिकी डालर में मजबूती आने और ट्रेजरी प्राप्ति बढ़ने से शुक्रवार को अमेरिकी डालर के मुकाबले भारतीय रुपये में कारोबार की शुरुआत कमजोर रही।’’

बहरहाल, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की मजबूती को दर्शाने वाला डालर सूचकांक 0.04 प्रतिशत बढ़कर 91.67 अंक पर पहुंच गया।

उधर, ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा भाव 0.94 प्रतिशत बढ़कर 67.37 डालर प्रति बैरल पर बोला गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2021 10:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).