एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया दो पैसे टूटकर 83.27 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले दो पैसे गिरकर 83.27 (अस्थायी) पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक धारणा और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से घरेलू मुद्रा प्रभावित हुई।

जरुरी जानकारी | रुपया दो पैसे टूटकर 83.27 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 18 अक्टूबर रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले दो पैसे गिरकर 83.27 (अस्थायी) पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक धारणा और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से घरेलू मुद्रा प्रभावित हुई।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि ताजा विदेशी पूंजी प्रवाह और विदेशों में प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले कमजोर डॉलर से रुपये को समर्थन मिला और इसका नुकसान सीमित रहा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 83.24 पर खुला। दिन में यह 83.23 से 83.27 प्रति डॉलर के बीच कारोबार करने के बाद 83.27 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह पिछले बंद भाव से दो पैसे की गिरावट है।

रुपया मंगलवार को डॉलर के मुकाबले 83.25 पर बंद हुआ था।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि कमजोर घरेलू बाजारों और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच रुपये में गिरावट आई है।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत गिरकर 106.20 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 3.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 89.30 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 551.07 अंक या 0.83 प्रतिशत गिरकर 65,877.02 अंक पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी भी 140.40 अंक या 0.71 प्रतिशत के नुकसान से 19,671.10 अंक पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 263.68 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2023 05:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).